ads

रानीवाडा ब्लॉग में आपका स्वागत है ! Call Now

Showing posts with label coronavirus. Show all posts
Showing posts with label coronavirus. Show all posts

22/04/2020

विधायक श्री नारायणसिंह जी देवल ने आज धानोल में किट वितरण किये

#रानीवाड़ा #विधायक श्री #नारायणसिंह जी देवल ने आज धानोल में 70 किट #विधायक #फंड से तथा 55 किट #पारसमल #करणाजी पुरोहित की तरफ से #गरीब व #असहाय लोगो को सामाजिक दूरी बनाकर वितरित किये इस अवसर पर बीजेपी #जिलामंत्री #मंजिराम जी चौधरी

 #मंडलमंत्री #बगदाराम मोदी,#सरपंच प्रतिनिधि #गणपतलाल,उप सरपंच #सवसीराम,पूर्व #उपसरपंच #जबरसिंह, पत्रकार #भवरसिंह,मांगाराम, परबतसिंह, नरपत कोली,धानोल प्रभारी नरसी रामजी, ग्राम सेवक महेंद्र जी,अशोक कुमार,प्रेमाराम,दलाराम,जोरा राम,नवाजी,परखाजी, कस्तूरजी,भूपसिंह, खेतारामजी, बाबूलाल सहित कई जने उपस्थित थे।।

12/04/2020

आस पड़ोस में कोई बाहरी व्यक्ति आता है

रानीवाड़ा के सभी सजग व सतर्क ग्रामवासियों से करबध्द निवेदन है कि आज दिनांक 12/04/2020 से अपने परिवार, समाज, आस पड़ोस में कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो इसकी सूचना तुरंत सरपंच, पटवारी, कोरोना रोकथाम ग्राम प्रभारी, वार्डों के पर्यवेक्षक, सभी वार्डो में नियुक्त घर प्रभारियों को अवश्य देवें.... कोई भी व्यक्ति अपने घर में बाहर से आये व्यक्तियों की जानकारी छुपाने का प्रयास नहीं करें यदि कहीं ऐसा किया जाना पाया जाता है तो ऐसे व्यक्ति की सूचना उचित कार्यवाही हेतु स्थानीय स्तर से प्रशासन को भिजवा दी जायेगी....🙏🙏🙏🙏

27/03/2020

*बीमारी पहचानिये घबराए बिल्कुल नहीं..😊*

*बीमारी पहचानिये घबराए बिल्कुल नहीं..😊*

◇  सूखी खाँसी + छींक  =  वायु-प्रदूषण 

○  खाँसी  + बलगम + छींक + बहती नाक      = साधारण ज़ुकाम

●  खाँसी  + बलगम + छींक  + बहती नाक  + शरीर दर्द  + कमजोरी  +  हलका बुखार           = फ्लयू

■  सूखी खाँसी  + छींक  +  शरीर दर्द +  कमजोरी  +  तेज़ बुखार  + साँस लेने में तकलीफ  =        *कोरोनावायरस*
 कृपया सभी को यह जानकारी भेजिए..!!🙏

प्रताप राजपुरोहित जेतपुरा ने इस राष्ट्रीय विपदा की घड़ी मदद का ऐलान किया है

रानीवाड़ा। मुम्बई के उद्योगपति व स्थानीय प्रवासी प्रताप राजपुरोहित जेतपुरा ने इस राष्ट्रीय विपदा की घड़ी में जालोर जिला प्रशासन को खुले दिल से मदद का ऐलान किया है। उन्होंने आज रूपावटि खेड़ा चार रास्ते पर अल्पाहार कैंटीन शुरू करते वक्त कहा। उन्होंने कहा कि 200 किट शुरुआती तौर पर तैयार किये है। जिसपर एक लाख खर्च किये जायेंगे। कार्य को शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को बढ़ाया जाएगा। मदद में लाखों की नही करोड़ो की मदद प्रवासी करेंगे।

हजारों के हजार किलोमीटर की यात्रा कर ये गुजरात से बिहार या राजस्थान या अन्य राज्य जा रहे हैं

हजारों के हजार किलोमीटर की यात्रा कर ये गुजरात से बिहार या राजस्थान या अन्य राज्य जा रहे हैं, बच्चों के मासूमियत भरे चेहरे जिनको नही पता है कि कितना चलना है??कब तक चलना होगा?? कैसे सफर कटेगा?? बीच सफर में कितने कष्ट आएंगे?? खाना पानी कब नसीब होगा। कितनी घनघोर अंधियारी रातें कहाँ कहाँ बीतेगी??? घर कब आएगा???
इन तमाम प्रश्नों ने मुझे झकझोर के रख दिया, 
*आप इन राह चलतें अति जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद जरूर करे*, तथा अपने आसपास के गरीबों की सहायता करके मानवीय फर्ज निभायें! 
 *जो जरूरत के वक़्त गरीबों के संग खङा है, वही इंसानियत की कसौटी पर खरा उतर रहा है!!*

10 झूठी खबरों से सावधान -

10 झूठी खबरों से सावधान - 

1- कई लाशों वाली इटली शहर की तस्वीर। 
सच्चाई - एक फिल्म कांटेजिअन का सीन है। 
2- 498/- का जिओ का फ्री रीचार्ज। 
सच्चाई - कंपनी ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है। 
3- केई लोग जमीन पर पडे सहायता के लिए चिल्ला रहे हैं। 
सच्चाई - वर्ष 2014 के एक आर्ट प्रोजेक्ट की तस्वीर है। 
4- डॉ रमेश गुप्ता की किताब जंतु विज्ञान में कोरोना का इलाज है। 
सच्चाई - नहीं है। 
5- मेदांता हास्पिटल के डाॅ नरेश त्रेहान की नेशनल इमर्जेंसी की अपील। 
सच्चाई - डॉ त्रेहान ने कोई अपील नहीं की। 
6- एक कपल की तस्वीर जो 134 पीड़ितों का इलाज करने के बाद संक्रमण का शिकार हो गए। 
सच्चाई - तस्वीर किसी डॉक्टर कपल की नहीं है। एयरपोर्ट पर एक जोड़े की है। 
7- कोविड 19 कोरोना की दवा। 
सच्चाई -  यह दवा नहीं, जांँच किट है। 
8- कोरोना वायरस का जीवन 12 घंटे तक। 
सच्चाई - 3 घंटे से 9 दिन तक। 
9- रूस में 500 शेर सड़कों पर। 
सच्चाई - एक फिल्म का सीन है। 
10- इटली की ताबूत वाली तस्वीर। 
सच्चाई - यह 7 वर्ष पुराने एक हादसे की तस्वीर है, कोरोना से इसका कोई संबंध नहीं है। (स्त्रोत - भास्कर पडताल) 
मित्रों झूठी अफवाहों के बहकावे में आकर अपना धैर्य न खोएं। पोस्ट को शेयर कर सभी तक सही जानकारी प्रेषित करैं। आपका विवेक और धैर्य ही आपका साथी है। ईश्वर और सरकार पर भरोसा रखें। घर में  रहैं, सुरक्षित रहैं। 
... धन्यवाद